Posts

Showing posts from August, 2019

परम कल्याणकारी है सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ, अवश्य पढ़ें...

Image
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ परम कल्याणकारी है। इस स्तोत्र का पाठ मनुष्य के जीवन में आ रही समस्या और विघ्नों को दूर करने वाला है।  मां दुर्गा के इस पाठ का जो मनुष्य विषम परिस्थितियों में वाचन करता है उसके समस्त कष्टों का अंत होता है। प्रस्तुत है श्रीरुद्रयामल के गौरीतंत्र में वर्णित सिद्ध कुंजिका स्तोत्र- शिव उवाच शृणु देवि प्रवक्ष्यामि कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम्। येन मन्त्रप्रभावेण चण्डीजाप: भवेत्।।1।। न कवचं नार्गलास्तोत्रं कीलकं न रहस्यकम्। न सूक्तं नापि ध्यानं च न न्यासो न च वार्चनम्।।2।। कुंजिकापाठमात्रेण दुर्गापाठफलं लभेत्। अति गुह्यतरं देवि देवानामपि दुर्लभम्।।3।। गोपनीयं प्रयत्नेन स्वयोनिरिव पार्वति। मारणं मोहनं वश्यं स्तम्भनोच्चाटनादिकम्। पाठमात्रेण संसिद्ध् येत् कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम्।।4।। अथ मंत्र :- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं स: ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।'' ।।इति मंत्र:।। नमस्ते रुद्ररूपिण्यै नमस्ते मधुमर्दिनि।

ये 4 आसान उपाय तुरंत दूर करेंगे आपकी हर समस्या, जरूर पढ़ें

Image
जीवन में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे सेहत खराब होना, अशांति होना, धन की कमी, बिजनेस ठीक से न चलना, कार्य में बाधाएं आना आदि।  इस सभी समस्याओं से बचने या इन्हें समाप्त करना चाहते हैं तो जानिए ये आसान से 4 उपाय, जो आपकी हर समस्या को कर देंगे हमेशा के लिए दूर... पहला उपाय - व्यापार में लाभ  के लिए :-  यदि आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा और आपको लगता है कि उसे किसी की नजर लग गई है, तो ये उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके लिए आपको अमावस्या या शनिवार की सुबह एक नींबू लेना है और उसके चार टुकड़े करना है। इसके बाद थोड़ी सी पीली सरसों, 21 काली मिर्च व 7 लौंग लेकर बिजनेस वाले स्थान पर कहीं भी रख दें। फिर शाम के वक्त इन सभी चीजों को काले कपडे में बांधकर किसी सूखे कुंए में फेंक दें, जिसमें पानी न हो। हर महीने इस उपाय को करने से व्यापार पर लगी नजर और सभी तरह की बाधा दूर होंगी और आपका व्यापार चलने लगेगा। दूसरा उपाय - मनोकामना पूर्ति के लिए :-  हल्दी की 7 साबुत गाठें, 7 गुड़ की डली, एक रुपए का सिक्का लें। इन तीनों चीजों को गुरुवार को पीले कपड़े में बांधकर रेलवे लाइन के